Skip to playerSkip to main content
जमुई, बिहार: बिहार के जमुई में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। कैंसर, हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं अब यहां कम कीमत पर मिल रही हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं को सेनेटरी पैड भी प्राइवेट स्टोर की तुलना में काफी सस्ते में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना से न सिर्फ महंगी दवाओं से लोगों को राहत मिली है, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। जन औषधि केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार यादव ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि यह केंद्र 2019 में शुरू हुआ था और अब तक लाखों लोगों को इससे लाभ मिल चुका है। हमारे यहां सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनमें हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाइयां मिलती हैं। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि हमारे यहां हार्ट, किडनी, ब्लड प्रेशर और शुगर की दवाइयां सस्ते दामों पर मिलती हैं। इस केंद्र की वजह से गरीबों को काफी फायदा पहुंच रहा है और पिछले सात सालों से यहां दवाई खरीदने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

#JanAushadhi #AffordableHealthcare #GenericMedicines #JamuiBihar #PMBJP #PublicHealth #WomenHealth #SanitaryNapkins #HealthcareAccess #RuralHealth

Category

🗞
News

Recommended