Skip to playerSkip to main content
गांधीनगर, गुजरात :‘स्वस्थ धरा, खेत हरा’ मंत्र के साथ चलाई जा रही सॉयल हेल्थ कार्ड योजना गुजरात के किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक साबित हो रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात में सबसे पहले इस योजना की शुरुआत की थी और फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया। इस योजना के तहत मिट्टी की सेहत जांची जाती है और फिर उसके मुताबिक किसानों को खाद और पोषक तत्वों के उपयोग की जानकारी दी जाती है। इससे किसानों की पैदावार और आमदनी में वृद्धि हुई है। गुजरात में 20 सरकारी और 27 निजी सॉयल टेस्टिंग लैब स्थापित हैं, जहां राज्यभर से आए मिट्टी के नमूनों में पीएच, नाइट्रोजन और फास्फोरस जैसे 12 पैरामीटर्स की जांच की जाती है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के कुशल नेतृत्व में गुजरात सरकार किसानों को 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा सॉयल हेल्थ कार्ड जारी कर चुकी है। यह योजना किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता जानने, उत्पादकता बढ़ाने और वैज्ञानिक खेती अपनाने में मददगार साबित हो रही है। यानी सॉयल हेल्थ कार्ड बन गया है ज्यादा पैदावार और आर्थिक समृद्धि की गारंटी।

#Gujarat #SoilHealthCard #SoilHealthTest #Farmers #GujaratFarmers #Agriculture #PMNarendraModi #NarendraModi #CMBhupendraPatel

Category

🗞
News
Transcript
00:00ुश्योजना
00:30ुश्योजना
01:00ुश्योजना
01:29ुश्योजना
01:31ुश्योजना
01:35ुश्योजना
01:37ुप्यमंत्री भुपेंद्र पटेल के कुशन नेत्रत्व में
01:55गुजराद सरकार किसानों को 2 करोड 15 लाग से ज्यादा
01:59सॉयल हेर्थ कार्ट जारी कर चुकी है
02:01ये योजना किसानों को मिट्टे की कुणवत्ता जानने
02:05उत्पाद अक्ता बढ़ाने और वैज्यानी खेती अपनाने में
02:08मददगार साबित हो रही है
02:10यानि सॉयल हेल्थ कार्ट बन गया है
02:12ज्यादा पैदावार और आर्थिक समरिद्धी की गैरंटी
Comments

Recommended