Skip to playerSkip to main content
  • 5 minutes ago
दिल्ली के रायसीना हिल स्थित ऐतिहासिक नॉर्थ ब्लॉक की इमारत में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। इमारत के पीछे से गाढ़ा काला धुआं उठता देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद छह गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस के शुरुआती सूत्रों के मुताबिक, इमारत में वेल्डिंग और तोड़फोड़ का काम चल रहा था, और इसी दौरान निकली एक चिंगारी पास रखे टैंक पर गिरने से आग भड़क उठी। नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय जैसे कई अहम सरकारी कार्यालय स्थित हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Category

🗞
News
Transcript
00:03दिली के राई सीना हिल्स स्थित नौर्थ ब्लॉक में सोमवार सुभा आग लगने से हरकंप मच गया
00:09एतिहासिक सरकारी इमारत की पीछे से गाढ़ा काला धुआ उठता दिखाई दिया
00:14जसके बाद दमकल विभाग को सूच न दी गई
00:17दिली फाय सर्विसेज ने तुरंत छे गाढ़ियां मौके पर भेजी और आग पर काबू पालिया गया
00:22रहत की बात ये रही कि हाथसे में कोई घायल नहीं हुआ है
00:26दिली पुलिस सूत्रों के मताबिक इमारत में तोडने हटाने और वेल्डिंग का काम चल रहा था
00:33इसी दोरान वेल्डिंग से निकली एक चिंगारी पास रखे टैंक पर जागिरी जिससे आग भड़क उठी
00:39राइसीना हिल्स पर स्थित नौर्थ ब्लोक दिली की प्रमुख सरकारी इमारतों में शामिल है
00:45यहां केंद्र सरकार के कई महत्वपून कार्याले हैं जिन में केंद्रिय ग्रह मंत्राले और वित्य मंत्राले के दफ्तर भी शामिल
00:53हैं
00:54इसी वजह से इमारत के पीछे से धुआ उठने की खबर मिलते ही दमकल विभाग ने तेजी से कारवाई की
01:00फिलहाल आक से हुए नुकसान और टैंक में मौजूद सामगरी को लेकर अधिक जानकारी सामने आना बाकी है
01:08Bureau Report ETV भारत

Recommended