Skip to playerSkip to main content
  • 9 months ago
मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई और एक कार सड़क किनारे दुकान में जा घुसी. जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं कार में सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. बताया जा रहा है कि सुबह के समय मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के पास एक कार देहरादून से मसूरी की ओर आ रही थी तभी विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कारों को कोलूखेत पुलिस चौकी लेकर गई, जहां पर घटना की जांच की जा रही है. हादसा पास के होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. मसूरी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.  

Category

🗞
News
Transcript
00:00Music
00:08Music
00:12Music
00:18Music
00:24Music
Comments

Recommended