Skip to playerSkip to main content
  • 9 years ago
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवान अशोक कुमार सिंह का पार्थिव शरीर आज बिहार के भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शहीद अशोक कुमार सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। देश के इस वीर सपूत की शहादत पर पूरा भोजपुर शोक में डूबा है। भोजपुर जिले मे गांव के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं का हुजूम आज जिले के रकटू टोला में उमड़ पड़ा है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से सड़क मार्ग से उनका शव लाया गया। शव के पहुंचने के बाद आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंत्‍येष्टि की जाएगी। इसमें बिहार सरकार के मंत्री भी मौजूद हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended