Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण में सोमवार को तेजधूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने झुलसा दिया। सुबह 9 बजे बाद से ही सूर्यदेव की किरणों ने आग बरसाना शुरू कर दिया। शाम छह बजे तक लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं सुबह 11 बजे से ही गर्म हवा चलना शुरू हो गया, जो शाम तक चलती रही। जयपुर ग्रामीण में दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री रहा। लोगों का कहना है कि इस सीजन में अब तक की सबसे तेज गर्मी महसूस हुई है। मकानों की छतों के ऊपर रखी टंकियों में पानी उबलने लग गया।

Category

🗞
News
Transcript
00:00I don't know.

Recommended