Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को तनोट माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर आस्था और शौर्य का प्रतीक है, जहां विषम परिस्थितियों में डटे जवानों की अटूट श्रद्धा बसती है। विजय स्तंभ पर बीएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।राज्यपाल सरहद के समीप बबलियानवाला चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात बीएसएफ जवानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, सुरक्षा प्रहरियों की सतर्कता और बलिदान से देशवासी सुरक्षित हैं।

Category

🗞
News

Recommended