Skip to playerSkip to main content
  • 8 months ago
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान और जल स्वावलम्बन अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव और जिला प्रभारी सचिव महेन्द्र सोनी ने की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जल संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाया जाए और 5 जून से 20 जून तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में गतिविधियों का बेहतर संचालन हो। प्रभारी सचिव ने कहा कि यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन की भागीदारी से संचालित होने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने निर्देश दिए कि जल स्रोतों की सफाई, जल संचय संरचनाओं का निर्माण, परंपरागत जलाशयों का पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां प्रभावी ढंग से करवाई जाएं। साथ ही जल स्रोतों के पूजन कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

Category

🗞
News
Comments

Recommended