Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
ब्लॉक सम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र पालीवाल की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और योजनाओं की ऑनलाइन रिपोर्टिंग, पीसीटीएस व एचएमआईएस पोर्टल समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा, राजश्री और लाड़ो योजना के लाभार्थियों को जल्द भुगतान करने, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का लाभ सभी मरीजों तक पहुंचाने और परिवार कल्याण कार्यक्रम के लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया।

Category

🗞
News

Recommended