Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
जैसलमेर पुलिस की जिला विशेष टीम ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चलती बसों में यात्रियों के बैग काटकर गहने और नकदी चोरी करने में माहिर थे। पुलिस ने चोरी किए गए करीब 12 लाख रुपये के गहनों को बरामद किया है। गौरतलब है कि गत 6 फरवरी को भादरिया निवासी जोगराज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 जनवरी को उसकी बहन जोधपुर जाने वाली बस में यात्रा कर रही थी। रास्ते में चोरों ने उसकी अटैची से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी निगरानी के साथ-साथ संदिग्धों की तलाश में जुट गई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended