Skip to playerSkip to main content
  • 1 year ago
अजमेर की लाइफ लाइन कचहरी रोड पर करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ। इससे दुकानदारों व आमजन को खासी राहत मिलेगी। एलिवेटेड रोड के निचले हिस्से की तमाम सड़कों स्टेशन रोड, पीआर मार्ग व गंज सर्कल तथा कचहरी रोड पुराने आयोग भवन तक डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य इस वर्ष के अंत तक पूरा होने का लक्ष्य है। निर्माण ऐजेंसी के अधिकारियों के अनुसार सड़क को प्रथम लेयर में डीबीएन व दूसरे चरण में बिटुमिन कंकरीट के साथ करीब तीन इंच मोटी सड़क बनाई जानी है। प्रथम चरण में यह गांधी भवन से इंडिया मोटर सर्कल का काम किया जाएगा। इसके बाद इसे पुराने लोक सेवा आयोग तक बढ़ाया जाएगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended