Skip to playerSkip to main content
  • 2 years ago
जैसलमेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों भारी बारिश के चलते ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर लबालब भर गया है। इसी के साथ सरोवर के एक छोर पर अवस्थित प्राचीन हिंगलाज देवी के मंदिर तक जाने का मार्ग जलमग्न हो चुका है। ऐसे में मंदिर के पुजारी हेमशंकर व्यास वहां पूजा अर्चना करने के लिए नाव से सुबह 6 बजे मंदिर जाते हैं और पूर्वाह्न 11 बजे नाव से ही लौटते हैं। वर्तमान में हिंगलाज मंदिर गड़ीसर के बीचो बीच किसी टापू की तरह नजर आता है।

Category

🗞
News

Recommended