Skip to playerSkip to main content
  • 4 years ago
दीपावली हिन्दुओं के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक त्यौहार है जिसे प्रत्येक हिन्दू बड़ी धूमधाम तथा हर्षौल्लास के साथ मनाता है | इस त्यौहार की तैयारियां दशहरा के बाद ही प्रारम्भ कर दी जाती हैं और घर में साफ़ सफाई का कार्यक्रम प्रारम्भ हो जाता है |
दीपावली प्राचीन में जिसे दिवाली के नाम से भी जाना जाता था जो हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है और विश्व भर में रहने वाले हिन्दू परिवार इसे बड़ी धूमधाम से मानते हैं | दीपावली संस्कृत के दो शब्दों “दीप” और “आवली” से मिलकर बना है जहाँ पर दीप का अर्थ “दीपक” तथा आवली का अर्थ “श्रृंखला” होता है अर्थात “दीपों की एक श्रृंखला या पंक्ति”

कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दीपावली का यह त्यौहार रोशनी का प्रतीक है और माना जाता है कि लक्ष्मी जी इस दिन धनवर्षा करती हैं इसलिए प्रत्येक घर में दीपावली के दिन लक्ष्मी की पूजा की जाती है और लक्ष्मी के आगमन की तैयारी की जाती है |

बच्चे इस दिन अत्यधिक खुश होते हैं और नए नए कपडे पहनकर घर में दीपक जलाकर पटाखे फोड़कर आनन्दित होते हैं और साथ ही साथ घर परिवार तथा मोहल्लों में लोग मिठाइयाँ बांटकर एक दूसरे को बधाइयाँ देते हैं |
Deepawali 2022 – Clear Date, Time & Shubh Muhurat (Don’t miss out)
https://explanationinhindi.com/deepawali-2022-hindi/



This video features materials protected by the Fair Use guidelines of Section 107 of the Copyright Act. All rights reserved to the copyright owners.

Category

🎈
Fun
Comments

Recommended