Skip to playerSkip to main content
  • 3 years ago
भारत एक बेहद धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं से जुड़ा देश है. यहां धर्म और देवी-देवताओं में आस्था है तो बुरी शक्तियों पर भी लोग यकीन करते हैं. देश में कई ऐसी जगहें हैं जहां के लिए माना जाता है कि यहां बुरी शक्तियों या फिर कहें भूतों और आत्माओं का कब्जा है. ऐसे ही कुछ भूतिया स्थलों में सबसे ज्यादा मशहूर जगह है राजस्थान (Rajasthan) में मौजूद भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort). ये किला अलवर जिले की अरावली की पहाड़ियों में सरिस्का अभ्यारण्य की सीमा पर मौजूद है. ये किला पहली नजर में ही देखने में अजीब और डरावना एहसास पैदा करता है. कहानियां हैं कि यहां भूत बसते हैं और यही वजह है कि धीरे-धीरे गांवों की आबादी इस जगह से काफी दूर हो गई है. खास बात ये कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रात के वक्त किले में एंट्री से मनाही रखी है.

Please Subscribe my Channel:- https://www.youtube.com/channel/UCSHs84Lc_LNm-CEfBT2HqQA






COPYRIGHT DISCLAIMER - Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

Category

📚
Learning
Comments

Recommended