Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है. श्रावण मास में पड़ने के कारण, इसे श्रावणी तीज भी कहते है. वहीं अंग्रेजी कैलेंडर में हरियाली तीज जुलाई या अगस्त के महीने में आती है. ये पर्व मुख्यत: महिलाओं के लिए विशेष महत्वपूर्ण पर्व होता है. इस पर्व पर सावन के महीने में जब प्राकृति अपने ऊपर हरियाली की चादर चढ़ा लेती हैं, तो इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए महिलाएं लोक गीत जाती हैं, झूले झूलती हैं, मेहंदी लगाती हैं और एक साथ मिलकर इस उत्सव को धूमधाम से मनाती हैं. आप अपनी सखी, सहेलियों को ये बधाई संदेश भेजकर हरियाली तीज की शुभकामनाएं |

#HariyaliTej2021 #HariyaliTeej2021Messages

Recommended