Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
राजधानी दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित इस समारोह में गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेडल उनका नहीं पूरे देश का है. उन्होंने कहा कि उनका सपना जब से सच हुआ है, तब से वे गोल्ड मेडल को अपनी जेब में रखकर घूम रहे हैं.उन्होंने कहा कि मुकाबला जीतने के बाद वे ठीक से न खा पाए हैं और न सो पाए हैं. वे बार—बार अपना मेडल देखते हैं, तब लगता है कि अब सब ठीक है. उन्होंने अपना समर्थन करने के लिए सभी देशवासियों को धन्यवाद कहा.
#NeerajChopra #Tokyoolympic #Indianathletes

Category

🗞
News

Recommended