Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
पूरी और परांठे का नाम सुनकर हर भारतीय के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर पंजाबियों का यह पसंदीदा व्यंजन है। कुछ लोग तो सुबह नाश्ते में भी छोले-पूरी या परांठे खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं कि सेहत के लिए इन दोनों में से क्या सबसे ज्यादा अच्छा है। एक परांठे में करीब 101-120 कैलोरी तक होती हैं, जिसमें से 30 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट, 5 प्रोटीन और बाकी वसा से आती है। वहीं, एक पूड़ी में 101 कैलोरी होता है, जिसमें से 30 कार्बोहाइड्रेट, 5 प्रोटीन और 67 कैलोरी वसा से आती है। दोनों में ही फैट व कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है। परांठे को तेल या घी लगाकर बनाया जाता है जबकि पूरी डीप फ्राई होती है। बेशक दोनों को गेहूं के आटे से बनाया जाता है लेकिन दोनों की विधि एकदम अलग है। पूरी तुलना में परांठे ज्यादा तेल सोखते हैं क्योंकि इन्हें धीमी आंच पर सेंका जाता है। मगर, कम आंच पर तलने के कारण तेल सिर्फ पूरी की सतह पर तैरता है।

#PooriYaParatha
Comments

Recommended