Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
बारिश का मौसम आते ही बाल झड़ने की समस्या से हर कोई परेशान रहता है. जिससे बात करो वही बालों को झड़ने से रोकने के उपाय पूछ रहा होता है. बारिश के मौसम में बालों में चिपचिपाहट और पसीने से बालों के झड़ने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है. इसके अलावा आजकल की लाइफस्टाइल और प्रदूषण का असर भी बालों पर पड़ रहा है. आजकल काफी कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं या डैंड्रफ से परेशान रहते हैं. इसके पीछे की बड़ी वजह ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करना और खान पान में आने वाला बदलाव भी है. ऐसे में बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं. आज हम आपको दही से बने हेयर पैक के बारे में बता रहे हैं. इसे लगाने से बालों का झड़ना और सफेद होने की समस्या काफी कम हो जाएगी. बालों पर दही को पैक लगाने से रूसी भी खत्म हो जाती है.

#CurdPackforHair #HairpackSpecial
Comments

Recommended