Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत और कुछ जगहों पर ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन वट पूर्णिमा व्रत करने की परंपरा है। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत करती हैं। वहीं अनेक स्थानों पर यह व्रत ज्येष्ठ अमावस्या के दिन से लेकर ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि तक किया जाता है। कहा जाता है कि वट वृक्ष का पूजन करके ही सावित्री ने सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। इसलिए तभी से पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत का विधान प्रारंभ हो गया था। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से महिलाओं को पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं वट पूर्णिमा व्रत साल 2021 में कब है। पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि क्या होगी।

#VatPurnima2021 #VatPurnimaVrat2021ShubhMuhurat
Comments

Recommended