Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
मुंबई, 12 जून: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद शुरू हुए कयासों के दौर को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले के एक बयान से और हवा मिल गई है। रामदास आठवले ने शुक्रवार को एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पूर्व सहयोगी भाजपा और शिवसेना सहित अन्य दलों की 'महायुति' (महागठबंधन) सरकार बनाई जा सकती है। आठवले ने कहा कि इस महायुति में मुख्यमंत्री पद को आधे-आधे कार्यकाल के लिए शिवसेना के साथ बांटा जा सकता है।

Category

🗞
News

Recommended