Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
टीम इंडिया के पूर्व आलराउंडर सुरेश रैना एक बार फिर मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. हालांकि सुरेश रैना अब इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेलेंगे, लेकिन अब वे सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे. शुक्रवार को ही उत्तर प्रदेश की टीम का ऐलान किया गया, जिसमें प्रियम गर्ग को कप्तान बनाया गया है, वहीं सुरेश रैना भी टीम में शामिल हैं. इस टूर्नामेंट के ठीक बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा, जिसमें वे फिर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. माना जा रहा है कि सुरेश रैना अभी एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स से ही खेलेंगे. लेकिन पिछले साल यानी आईपीएल 2020 के लिए यूएई जाकर बिना मैच खेले लौट आने के मामले में सुरेश रैना ने अब बड़ी बात कही है.

Category

🥇
Sports

Recommended