Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
संदिग्ध परिस्थितियों में गयी महिला की जान, परिजनों ने लगाया यह गंभीर आरोप
#mahila ki gyi jan #parijano ka yah hai aarop
कन्नौज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मामले में मृतका के मायके पक्ष के लोग दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं । वही अधिकारी मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की बात कह रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं । कन्नौज क्षेत्र के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम अलहदादपुर निवासी रामेंद्र की पत्नी पूनम की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई । पति रामेंद्र उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया जहां पर महिला की मृत्यु हो गई । घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष के लोगों को दी गई जिस पर उन्होंने गांव पहुंचकर ससुराली जनों पर दहेज की मांग पूरी ना करने के कारण पुत्री पूनम की हत्या का आरोप लगाया । मृतका के पिता रामचंद्र का कहना है उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 5 फरवरी 2016 को थाना क्षेत्र के ग्राम अलाहदाद पुर निवासी रामेंद्र उर्फ झाल्लर के साथ की थी।

Category

🗞
News
Comments

Recommended