Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दो समलैंगिक युवतियों ने मंदिर में शादी रचा ली और अब मामला थाने पहुंच गया है। एक युवती अयोध्या की रहने वाली है तो दूसरी कानपुर की। रिश्तेदारी के जरिए दोनों युवतियां एक दूसरे के करीब आई और मोहब्बत करने लगी। मोहब्बत का अंजाम यह कि दोनों ने परिवार से बगावत करके कानपुर के ही एक मंदिर में शादी रचा ली। यही नहीं अयोध्या की युवती अपने कानपुर की कथित पत्नी को लेकर अयोध्या आवास पहुंच गई, जिसके बाद परिवार में हंगामा हो गया और मामला थाने पहुंच गया। अयोध्या की युवती वर्षा लड़के के भेष में रहती है।

Category

🗞
News

Recommended