Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
नोएडा में इन दिनो सीनियर सिटीजन पर मुसीबत आई हुई है, कुछ दिन पहले नोएडा के सैक्टर 15 में एक सीनियर सिटीजन महिला की हत्या कर दी गई थी अब सेक्टर-19 से लापता बुजुर्ग महिला का शव एक हफ्ते बाद घर से एक किलोमीटर दूर नाले में मिला है। पुलिस का दावा है कि महिला पिछले कई साल से अवसादग्रस्त थी। हालांकि पुलिस को महिला के पोस्टमार्टम का इंतजार जिससे मौत के कारणो का पता चल पाएगा। अभी पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच कर दी है।


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि 60 वर्षीय कल्पिता नाथ अपने पति प्रशांता कुमार के साथ सेक्टर-19 में रहती थी। महिला की एक बेटी अमेरिका में रहती है जबकि दूसरी बेटी गुरुग्राम में नौकरी करती है। 13 अगस्त की सुबह महिला बिना कुछ बताए घर से चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उनके पति ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। और उनकी गुमशुदकी के पोस्टर भी लगाए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करके महिला की तलाश शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने कई जगह के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में महिला घर से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के पास जाती दिखाई दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने कुछ अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाली मगर इनमें से किसी भी जगह वह नजर नहीं आई।

Category

🗞
News
Comments

Recommended