Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मामला जनपद हमीरपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम हरसुंडी का है जहां पर एक अधेड़ 60 वर्षीय राजाराम अपनी बकरी चराने के लिए खेत जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर पहले गाली गलौज करने लगे जब विरोध किया तो लाठी-डंडों व धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे राजाराम को गंभीर चोट आई पीड़ित का एक पैर टूट गया जबकि खबर यह भी है कि एक आंख भी फूट गई है,आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देते हुए पीड़ित पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।वहीं उक्त मामले में जलालपुर थाना प्रभारी उमापति मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended