Skip to playerSkip to main content
  • 5 years ago
अगर आप एक ही फोन पर दो वॉट्सऐप अकाउंट एक साथ चलाना चाहते हैं तो हमारी बताई गई ट्रिक का इस्तेमाल करें।

वॉट्सऐप पर जल्द ही एक ऐसा फीचर आने वाला है जिसके जरिए आप एक ही वॉट्सऐप अकाउंट को एक से ज्यादा डिवाइस पर चला पाएंगे। हालांकि फिलहाल कंपनी इस फीचर को टेस्ट कर रही है, जिसे आने में थोड़ा समय लग सकता है। वहीं, ड्यूल सिम स्मार्टफोन के दौर में बहुत सारे यूजर्स हैं जो अपने फोन पर दोनों सिम के लिए अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट चलाना चाहते हैं। आज हम ऐसे ही यूजर्स के लिए एक ट्रिक ले आए हैं। इसके जरिए आप एक ही फोन पर दो अलग-अलग Whatsapp अकाउंट एक साथ चला सकते हैं।
Comments

Recommended