व्हाट्एप को टक्कर देने के लिए सोशल मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम ने कई एडवांस फीचर जोड़े हैं। अब आपको टेलीग्राम पर इन-ऐप वीडियो एडिटर, टू-स्टेप वेरिफिकेशन, एनिमेटेड स्टिकर, स्पीकिंग जीफ समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। मोबाइल मैसेजिंग ऐप पर आप किसी भी वीडियो या फोटो पर एनिमेटेड स्टीकर चिपका सकेंगे। फोटो पर एनिमेटेड स्टीकर ऑटोमैटिकली जिफ में बदल जाएगा।
आप वीडियो एडिट करने के अलावा उसकी ब्राइटनेस और सैचुरेशन भी एडजस्ट कर सकेंगे। ऐप ने यूजर चैट अनुभव बढ़ाने के लिए नए आकर्षक स्पीकिंग जीआईएफ भी एड किए हैं। वीडियो एनहेंसमेंट फीचर से यूजर्स ड्राइंग के दौरान जूम-इन कर सकेंगे।
Comments