Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
गाजियाबाद। भांजी के साथ छेड़छाड़ की पुलिस से शिकायत करना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक पत्रकार को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने दैनिक अखबार के पत्रकार विक्रम जोशी को मारपीट करने के बाद उनकी बेटियों के सामने ही गोली मार दी। गोली उसके सिर में मारी गई है, जिसे गंभीर अवस्था में शहर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट के बाद गोली मार दी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Category

🗞
News

Recommended