Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
What is TRATAK ? || त्राटक क्या है ?

त्राटक
किसी भी वस्तु को बिना पलक झपकाए लगातार देखते रहने की क्रिया को त्राटक कहते हैं।

दोस्तों आज हम इस वीडियो में बात करेंगे कि त्राटक क्यों किया जाता है ? और त्राटक करने से क्या होता है ?

त्राटक के बारे में समझने से पहले हमें हमारे मन के बारे में सबसे पहले समझना होगा।
हमारे शरीर में दो प्रकार के मन होते हैं 1) चेतन मन और 2) अवचेतन मन।

चेतन मन का काम है सोच-विचार करते रहना। हर समय तर्क-वितर्क करना । हर बात को परखना समझना।

अवचेतन मन का गुण है उसे जो भी काम दिया जाए वह उसे वास्तविकता में बदल देता है। अवचेतन मन को सच और झूठ से कोई लेना-देना नहीं है।

अवचेतन मन परम शक्तिशाली है । त्राटक की क्रिया से अपने अवचेतन मन को जागृत किया जाता है और एक बार अवचेतन मन जागृत हो जाए उसके बाद इस दुनिया में आपको किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।

त्राटक एक निर्दोष विद्या है।
बिना गुरु के भी आप त्राटक सिद्धि पा सकते हो।

बस आपको त्राटक के कुछ नीति नियम समझने है, जिसका पालन करके आप त्राटक में निपुणता प्राप्त कर सकते हो।

त्राटक आंखों से किया जाता है इसलिए सबसे पहले हमें अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

त्राटक के अभ्यास की शुरुआत बिंदु त्राटक से ही की जाती है।

त्राटक करते वक्त कभी भी अपनी आंखों पर जोर जबरदस्ती ना करें । बिल्कुल सहज रूप से आप नाटक का अभ्यास शुरू करें।

हमें त्राटक का अभ्यास निर्धारित किए गए वक़्त पर ही करना चाहिए।

त्राटक कई प्रकार के होते हैं जैसे कि
बिंदु त्राटक
दर्पण त्राटक
मोमबत्ती त्राटक
तारा त्राटक
चंद्र त्राटक
सूर्य त्राटक
दृश्य त्राटक
छाया त्राटक
अग्नि त्राटक

हर त्राटक की अपनी-अपनी विशेषताएं है और हर त्राटक की अपनी अपनी अलग अलग सिद्धियां है।

#DareDevilVinod #CrystalTratak #tratak #tratakmeditation #trataksadhna

DARE DEVIL

Category

📚
Learning
Comments

Recommended