Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
mandawa-khinvsar-seats-polling-udates-in-rajasthan-by-election

झुंझुनूं/नागौर। राजस्थान में नागौर जिले की खींवसर और झुंझुनूं जिले की मंडावा विधानसभा सीट के उप चुनाव 2019 के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। दोनों सीटों के 525 मतदान केंद्रों पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। खींवसर के ग्रामीण इलाकों में वोटिंग को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। पोलिंग बूथों पर कतारें लगी हैं। लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

इधर, मंडावा उपचुनाव 2019 को लेकर 259 बूथों पर वोटिंग जारी है। मंडावा का विधायक बनने की दौड़ में कुल 9 प्रत्याशी हैं। नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट के लिए कुल 2 लाख 50 हजार 155 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। खींवसर में वोटिंग के लिए कुल 266 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मंडावा विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 27 हजार 414 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंडावा में कुल 259 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended