Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. भारतीय मॉडल अक्षरा रेड्डी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता मिस सुपर वर्ल्ड ग्लोब 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह स्पर्धा अक्टूबर में दुबई में होने वाली है। तमिलनाडु से एकमात्र प्रतियोगी अक्षरा ने अपने अनुभव को साझा किया और कहा- मैं तमिलनाडु की एकमात्र प्रतियोगी थी और मैंने क्राउन जीता। मुझे यकीन है कि मैं अपने देश को गौरवान्वित करने जा रही हूं। अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए रेड्डी ने कहा- मॉडलिंग मेरा जुनून है, लेकिन अभी मेरे पास दो प्रोजेक्ट हैं, और दोनों ही पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में हैं।

Category

🗞
News
Comments

Recommended