Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का टीजर रिलीज हो गया है। करीब 1.30 मिनट के टीजर में बताया गया है कि फिल्म की कहानी 2007 से 2013 के बीच की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। ये वे 52 ब्लास्ट थे जो हैदराबाद, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में हुए थे। जिनमें 810 लोग घायल हुए थे और 433 लोग मारे गए थे। टीजर के अनुसार अर्जुन अपने बाकी चार साथियों के साथ इन धमाकों के लिए जिम्मेदार अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी लेते हैं। फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया है। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी। 

Category

🗞
News
Comments

Recommended