Skip to playerSkip to main content
  • 7 years ago
बॉलीवुड डेस्क. रविवार को कई बॉलीवुड सेलेब्स ऑल स्टार फुटबॉल क्लब के फुटबॉल ग्राउंड में मैच खेलने जाते है। इस रविवार भी रणबीर के कुछ फैंस को जैसे ही इस बात का पता चला तो वो उनसे मिलने ग्राउंड पहुंचे और गार्ड्स से रणबीर के पास जाने के लिए मिन्नतें करने लगे। जब इस बात की खबर रणबीर को लगी तो वो खुद उन फैंस से मिलने पहुंचे। ग्राउंड के गेट पर खड़े होकर उन्होंने ना केवल फैंस से मुलाकात की बल्कि एक फैन के फोन से खुद उनके साथ सेल्फी ली। इस दौरान वो ब्लू हुडी में नजर आए। रणबीर की ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Category

🗞
News
Comments

Recommended