CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की संभावित तारीखें जारी कर दी हैं. इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. 10वीं के एग्जाम 9 मार्च तक चलेंगे, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल को खत्म होंगी. बोर्ड ने परीक्षा का समय, प्रैक्टिकल की तारीखें और सैंपल पेपर से जुड़ी जानकारी भी साझा की है.संभावित शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगी. हालांकि, विषय के हिसाब से परीक्षा की अवधि अलग-अलग होगी। कुछ पेपर दो घंटे के होंगे, जबकि ज्यादातर मुख्य विषयों के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा.