Skip to playerSkip to main content
  • 10 hours ago
जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के कैबिनेट का विस्तार अगले हफ्ते हो सकता है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की और शपथ ग्रहण समारोह के लिए समय मांगा.  दरअसल, LG मनोज सिन्हा अस्वस्थ थे और गुरुवार दोपहर को ही श्रीनगर लौटे थे. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला कैबिनेट में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कुछ समय से उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे. कैबिनेट में आने वाले नए चेहरों के नामों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है. हालांकि, अब्दुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि संभावित मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है.  जम्मू-कश्मीर पर लागू होने वाले पुनर्गठन अधिनियम के अनुसार, मुख्यमंत्री को छोड़कर सरकार में अधिकतम आठ मंत्री ही हो सकते हैं. मौजूदा मंत्रिपरिषद में तीन मंत्री जम्मू से और दो कश्मीर से हैं. फिलहाल, कैबिनेट में तीन पद खाली हैं. एक पद कांग्रेस को ऑफर किया गया है, जिसने अब तक कई कारणों से सरकार से दूरी बना रखी है.  

Category

🗞
News
Transcript
00:02जम्मो कस्मीर में उमर अब्दुल्ला के मंत्री मंडल का विस्तार अगले हपते हो सकता है।
00:30का इंतजार कर रहे थे।
01:03कैबिनेट में शामिल होने बाले नए चेहरों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।
01:09कि उमर अब्दुल्ला ने इस पर कोई टिपढ़नी नहीं की। मुख्य मंत्री ने कहा कि संभावित मंत्रियों की सूची को
01:16अंतिम रूप दे दिया गया है।
01:19अब छोड़ दीजे अब मेरी सिर्फ इतनी नप मैं अपने साथियों से गुजारिश करना चाता है।
01:24तो कि अब ये खबर तो चलेगी कि अगले हफ्ते री शफल होगा।
01:29जिनाब फारुक अब्दुल्ला साब के साथ मश्वरा करके लिस्प तयार है।
01:35ना फारुक साब का दर्वाजा ना मेरा दर्वाजा ना किसी और के दर्वाजे को खट-कटाने की कोई जरूरत नहीं
01:41है।
01:43अब कौन मिनिस्टर बनेगा वो फैसला अब नहीं हो गया हो चुका है।
01:47तो मैं अपने साथियों से गुजारिश करूँ महरबानी करके अब वो सबर करें।
01:52मुख्यमंत्री अपने विधायकों की ओर से भेजे जा रहें।
01:55वाटसअप मेसेज से परिशान हैं और उन्हें ऐसे मेसेज नहीं भेजने की सला दे रहे हैं।
02:24जम्मू कश्मीर पर लागू होने वाले पुनट गठन अधिनियम के अनुसार
02:29मुख्यमंत्री को छोरकर सरकार में अधिक्तम आठ मंत्री ही हो सकते हैं।
02:35मौजूदा मंत्री परसद में तीन मंत्री जम्मू से और दो कश्मीर से हैं।
02:40फिलाल कैमनिट में तीन पद खाली हैं।
02:43एक पद कॉंग्रेस को ओफर किया गया जिसने अभी तक कई कारणों से सरकार से दूरी बना रखी है।
02:50Bureau Report, ETV भारत

Recommended