सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने ट्रायल कोर्ट की आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राहुल गांधी की याचिका पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब तलब किया है। यह मामला वर्ष 2019 में राहुल गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।