Skip to playerSkip to main content
  • 1 hour ago
देश की विभिन्न राज्यों की पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम सीट टीवीके और असम की नगांव लोकसभा सीट भाजपा ने जीती. वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी से एआईएनआरसी उम्मीदवार ने चुनाव जीता. सभी सीटों पर 6 अक्टूबर को वोट डाले गए थे. पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज की। पार्टी ने राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नंदीग्राम में रिकॉर्ड मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया, जबकि मुस्लिम बहुल रेजीनगर में अप्रत्याशित जीत हासिल की. तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज की. पुडुचेरी में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी ने थट्टानचावाडी उपचुनाव में जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा. पार्टी ने इस विधानसभा सीट को बरकरार रखा.  असम की नगांव लोकसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए. भाजपा उम्मीदवार देबाशीष शर्मा 1,40,257 लाख वोटों के अंतर से जीते.

Category

🗞
News
Transcript
00:04पशिमंगाल तमिलाडू पुड़ुचेरी की पाँच विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनाओ के नतीजे शुक्रुवार को आ गए
00:10पशिमंगाल के नंदीग्राम विधान सभा सीट उपचुनाओ में बीजे पी की उमिदवार हसी रानी रथ ने 1,22,753 वोटों
00:19के रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की उन्हें 1,64,427 वोट मिले जबकि कॉंग्रेस के मिलन प्रधान 41,674
00:28वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रह
00:30पशिमंगाल की रेजी नगर विधान सभा सीट पर भी बीजे पी ने जीत दर्ज की सखाराव सरकार ने ये सीट
00:3775,816 वोटों के अंतर से जीती ये सीट हुमायू कबीर के स्थीफा देने के बाद खाली हुई थी
00:43तमिलाडू में टीवी के ने मधुरांत कम और धारापूरम उपचुनाव जीत लिया जबकि पुड़ुचेरी के थटान चावाडी विधान सभा उपचुनाव
00:53सत्तारूर ओल इंडिया एन आर कॉंग्रेस का उमिद्वार विजई रहा
00:58Euro Report, ETV भारत

Recommended