Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
मुंबई में आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. शहर के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस हादसे में कार में सवार चार लोगों में तीन की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार बीएमडब्लू कार से जुड़ा यह हादसा रविवार सुबह हुआ. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया है कि यह हादसा बहुत तेज रफ़्तार की वजह से हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा 20 सितंबर को सुबह 5:20 बजे हाजी अली के पास लाल कॉलेज के पास हुआ.शुरुआती जांच से पता चला कि हाजी अली की ओर जाते समय ड्राइवर ने तेज रफ्तार गाड़ी पर से कंट्रोल खो दिया. सोशल मीडिया में शेयर किए सीसीटीवी फुटेज में यह घटना दिलदहला देने वाली है. फिल्मों में ऐसी घटना दिखायी जाती है. हादसे में शामिल कार ब्रिज की रेलिंग को तोड़कर हवा में लहराते हुए काफी दूर जाकर कंस्ट्रक्शन साइट पर गिरी. कार के परखच्चे उड़ गए.

Category

🗞
News
Transcript
00:02यह कोई फिल्म की शूटिंग का सीन नहीं, बलकि तस्वीरें मुंबाई की हैं, जहां कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार
00:11BMW कार फ्लाइवर से नीचे गिर गई.
00:33इस हाथसे में कार में सवार चार लोगों में तीन की मौत हो गई, जबकी एक शक्स गंभी रूप से
00:40घायल हो गया.
00:41और उसमें चार लोग थे, एक है अदित्य उस्वाल, वो जक्मी है, उस पे उपचार चल रहे हैं नायर होस्पिटल
00:47में, और तीन लोगों की डेथ हो गई, तहरे शेट, अदित्य जकासनिया, शनई गज़र, और आगे का इन्वेस्टेशन चल गई
00:55है.
00:55शुरुवाती जाच में पता चला कि ड्राइवर ने तेज रफतार गारी पर से कंट्रोल खो दिया, और कार ब्रिज की
01:02रेलिंग को तोड़ कर हवा में लहराते हुए, काफी दूर जाकर कंस्ट्रक्शन साइट पर जागिरी, हाथ सा इतना भीशन था
01:09कि कार के पर खच्चे �
01:10Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended