Skip to playerSkip to main content
  • 12 minutes ago
भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाने के पाकिस्तान के कदम को "दिखावा" और "झूठी घोषणा" करार दिया. विदेश मंत्रालय ने इस्लामाबाद से कहा कि वह "खोखली" घोषणाएं करने के बजाय "ठोस कार्रवाई" करे. पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने अपनी 2026 की सबसे ज्यादा वांछित आतंकवादियों की सूची में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर का नाम शामिल किया है. उसे पकड़ने में मदद करने वाली जानकारी के लिए इनाम की राशि भी 20 लाख पाकिस्तानी रुपये से बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपये कर दी गई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इसे "आंख में धूल झोंकने वाली हरकत" बताया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की ओर से इस तरह के हथकंडे अपनाना और लोगों को गुमराह करने की कोशिशें कोई नई बात नहीं हैं. हमने पहले भी ऐसे हथकंडे देखे हैं."

Category

🗞
News
Transcript
00:03भारत ने आतंकी संगठन जैशे मोहमत के प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम की राशी बढ़ाने के पाकिस्तान के कदम को
00:09दिखावा और जूठी घोशन करार दिया।
00:12विदेश मंत्राले ने इसलामाबाद से खोखली घोशनाय करने के बजाए ठोज कारवाई करने की सलहा दी।
00:49इनाम की राशी 20 लाख पाकिस्तानी रुपए से बढ़ाकर 70 लाख पाकिस्तानी रुपए कर दी है।
01:27पाकिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के दावे को खारिच किया।
01:37मसूद असहर भारत में कई आतंकी हमलों में वॉंटेड है जिसमें 2001 में संसत पर हुआ हमला भी शामिल है।
02:16जिन्हें भारत ने पाकिस्तान से सौपने को कहा था।
02:17में IC 814 विमान के अपहरन के बाद बंधक बनाए गए आत्रियों के बदले भारत ने उसे रिहा किया था।
02:26Bureau Report, ETV भारत
Comments

Recommended