Skip to playerSkip to main content
  • 7 weeks ago
कर्नाटक के बेलगावी से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शहर के चौहट गली इलाके में देर रात एक घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं. बताया जा रहा है कि यह आग घर में रखे रेफ्रिजरेटर में जोरदार धमाके के कारण लगी, जिसने चंद मिनटों में ही पूरे घर को राख कर दिया.इस हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि पीड़ित परिवार ने कुछ ही घंटे पहले खुशी-खुशी गणपति बप्पा का स्वागत किया था. किसी को अंदाजा नहीं था कि उत्सव की यह रात उनके लिए जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी. आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है.

Category

🗞
News
Transcript
00:08ुच्छा का माहौल था
00:31बताया जा रहा है कि रेफरिजरेटर में धमाके के बाद आग लगी और देखते ही देखते आग ने पूरे घर
00:38को अपनी चपेट में ले लिया हाला कि पुलिस ने आग लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टी नहीं की है
00:44और हर एंगल से जाच की जा रही है आग इतनी भी�
00:48घर में मौजूद लोग अंदर ही फस गए उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला मरने वालों में शारदा
00:55डेमोन भारती राजाराम डेमोन प्रिया गजनानन डेमोन और गंगा राजनन डेमोन शामिल है जबकि 65 वर्षिय गजनन डेमोन और 21
01:06वर्षिय रोशन डेमो
01:26Bureo Report, ETV Bharat

Recommended