Skip to playerSkip to main content
  • 10 minutes ago
दिल्ली के किलोकरी (आश्रम) इलाके में मणिपुर के मशहूर 54 वर्षीय संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, विक्रम सिंह के शरीर के अंदर अत्यधिक रक्तस्राव हुआ था. छाती और पेट पर गंभीर चोटों, कई पसलियां टूटने और पेट में चोट के कारण यह ब्लीडिंग हुई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. एम्स दिल्ली के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता के मुताबिक, विक्रम सिंह की मौत छाती और पेट पर गंभीर मारपीट के कारण हुई. पोस्टमार्टम के दौरान सिर, चेहरे, हाथ, छाती, पेट, पीठ और पैरों पर चोटों के निशान मिले. शरीर पर कई जगह खरोंच और चोटें भी थीं. रिपोर्ट में सामने आया कि बाईं ओर पहली से 11वीं पसली और दाईं ओर छठी से 9वीं पसली टूटी हुई थी. टूटी पसलियों के आसपास खून जमा मिला. पेट में भी गंभीर चोटें पाई गईं. केमिकल और टॉक्सिकोलॉजिकल जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है.

Category

🗞
News
Transcript
00:04मनिपूर के मुजिशिन चोंग्थम बिक्रम सींग की मौत बहुत जाधा इंटरनल भीडिंग की बज़ा से हुई
00:09यह खुलासा post-mortem report में हुआ है
00:11एम्स दिली के post-mortem report के मुताबिक चोंग्थम की 9 पस्लियां तूटी पाई गई
00:16They were in the middle of the house, the head, the head, the feet and the feet were in the
00:21middle of the head.
00:23Chemical and toxicological jance was called a victim to be arrested.
00:27The 54th year musician's death was in the middle of the night.
00:30The people in the middle of the night were in the night were in the middle of the night and
00:34the children were in the middle of the night.
00:47This is a production of the U.S. Department of State.
01:16ETV Bharat
Comments

Recommended