Skip to playerSkip to main content
  • 15 minutes ago
नई दिल्ली: सत्य निकेतन में हुए इमारत हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अवैध निर्माण और खतरनाक इमारतों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पूर्वी दिल्ली जोन में लगातार दूसरे दिन निगम की ओर से कई इलाकों में कार्रवाई की गई. गुरुवार को कृष्णा नगर, जगतपुरी, लक्ष्मी नगर, मधु विहार, पटपड़गंज और न्यू अशोक नगर में अवैध निर्माण और असुरक्षित इमारतों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पूर्वी दिल्ली जोन के चेयरमैन यशपाल सिंह केंतुरा ने बताया कि निगम की टीमों ने अलग-अलग इलाकों में चिन्हित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की. कृष्णा नगर में डेंजर घोषित इमारत को तोड़ने की कार्रवाई की गई. निगम ने इस इमारत को असुरक्षित माना था और लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इसे हटाने का अभियान शुरू किया गया. वहीं जगतपुरी, लक्ष्मी नगर और पटपड़गंज में अवैध निर्माण के खिलाफ डिमोलिशन कार्रवाई की गई. इन इलाकों में नियमों के विपरीत बनाए गए हिस्सों को निगम की टीमों ने तोड़ा. इसके अलावा मधु विहार में पांच दुकानों को सील किया गया. निगम की कार्रवाई का उद्देश्य अनधिकृत निर्माण और नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाना है.

Category

🗞
News
Transcript
00:00foreign
00:07foreign
00:09foreign
00:14पर दो बिल्डिंगों पर कारवाई की गई ललिता पार्क पे एक बिल्डिंग पर कारवाई की गई और इसके साथ-साथ
00:34जो मदुवियार का एरिया है
00:35वहां पर पांच जो मीशियूज की प्रॉपर्टि थी उनको सीग गया है
00:40किस तरीकी की कारवाई की गई है सिलिंग की या तोड़फोर की भी कारवाई की जा रही है
00:46और बदाया जारा कि पटपडगंज इलाके में भी जो एमस एपार्टमेंट है वहाँ भी कारवाई हुई है
00:51जो चिन्नित हैं जो जिनको पहले से नोटिसे जा चुके हैं या जो अवैद निर्मान है
00:56या मीसियूज के जो नोटिफाइड रोड नहीं थी और जहां पर सिकायतें बहुत जादा थी या कोड के भी आदेश
01:03थे
01:03तो उनको अल्रेडी MCD ने पहले से नोटिस दिये वे थे और अब उन पर एक एक करके जितना हमारी
01:09कैपेस्टी है उसके इसाब से फ़र डे कारवाई चल रही है उसमें तोड़कोर की भी कारवाई चल रही है और
01:13सीलिंग की भी खारवाई चल रही है
Comments

Recommended