Skip to playerSkip to main content
  • 1 week ago
लद्दाख के किसानों की किस्मत चमकने वाली है. केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन लेह और कारगिल में 36 चेक डैम बनाने की योजना पर काम कर रहा है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव में लेह के लिए 7 हिमालयन रॉक चेक डैम और कारगिल के लिए 29 RCC चेक डैम या छोटे बांध बनाने की बात कही गई है. इन परियोजनाओं पर 56 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने का अनुमान है. इन चैक डेम के निर्माण के बाद क्षेत्र की नदियों और ग्लेशियरों के पिघलने वाले पानी को बेकार बहने से रोका जा सकेगा और उसका सही इस्तेमाल किया जा सकेगा. लद्दाख प्रशासन का दावा है कि इन प्रस्तावित बांधों से 18 हजार 600 एकड़ से अधिक जमीन की सिंचाई करने में मदद मिल सकती है. साथ उन इलाकों में भी पानी मिल सकेगा, जहां पानी की कमी है. 

Category

🗞
News
Transcript
00:03किंद्र शाषित प्रदेश प्रसाशन लेह और कारगिल में 36 चेक डैम बनाने की योजना पर काम कर रहा है
00:10किंद्रिय जल शक्ती मंत्राले को भेजे गए प्रस्ताव में लेह के लिए साथ हिमालियन रॉक चेक डैम और कारगिल के
00:19लिए 29 आर सीसी चेक डैम या छोटे बांध बनाने की बात कही गई है
00:25इन परियोजनाओं पर 56 करोड रुपे से अधिक की लागत आने का अनुमान है
00:30इन चेक डैम के निर्माड के बाद शेत्र की नदियों और गलेशियरों के पिघलने वाले पानी को बेकार बहने से
00:39रोका जा सकेगा और उसका सही इस्तमाल किया जा सकेगा
00:42लदाख प्रशासन का दावा है कि इन प्रस्तावित बांधों से 18,600 एकड से अधिक जमीन की सिचाई करने में
00:51मदद मिल सकेगी
00:52साथ ही उनने लाकों में भी पानी मिल सकेगा जहां पानी की कमी है
00:57प्रशासन के मताबिक कारगिल में इस काम में तब और तेजी आई जब उपराजयपाल विने कुमार सकसेना ने इस शेत्र
01:05का दौरा किया
01:06और वहां के पानी के संकट और ग्रामीनों की मांगों पर ध्यान दिया
01:10ये प्रस्ताव सिंधु नदी पर पत्थरों के चेक डैम बनाने के सफल प्रयोग के बाद तैयार किया गया है
01:18इसमें उपशी में बनाया गया एक शुरुवाती पाइलेट प्रोजेक्ट शामिल है
01:22जिसने ये दिखाया कि कैसे पानी बचाने के बेहद आसान तरीके भी इस उचाई वाले पहाडी इलाके के किसानों की
01:30बड़ी मदद कर सकते हैं
01:32इस परियोजना से वसंत रितु में फसलों की सिचाई के समय होने वाली एक बड़ी समस्या का समधान किया जा
01:40सकेगा
01:40इस मौसम में सिंधु नदी का जलस्तर इतना कम हो जाता है कि पंपों के जरीए परियाप्त पानी खीचना मुश्किल
01:47हो जाता है
01:48खासकर उने लाकों में जहां नदी गहरी घाटियों से होकर बहती है
01:53इस रॉक चेक डैम की भंडारन शम्ता लगभग 4 करोड लीटर है जिससे पानी को तुरंत बह जाने से रोक
02:01कर रखा जा सकता है और उसे खेतों की तरफ मोड़ा जा सकता है
02:06नई परियोजनाओं का उदेश पानी के तेज पहावले दिनों में पानी को बचाना है ताकि खेती के समय जरूरत पढ़ने
02:15पर इसे किसानों को उपलब्ध कराया जा सके
02:17ब्योरो रिपोर्ट, ETV भारत
Comments

Recommended