जैसलमेर. नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही नगरपरिषद चुनाव अब टिकट और पार्टी चिन्ह की सीमा से बाहर निकलकर वार्ड-दर-वार्ड चुनावी गणित में प्रवेश कर गया है। नामांकन से पहले जहां मुकाबले का अनुमान पार्टी और संभावित प्रत्याशियों के आधार पर लगाया जा रहा था, वहीं अब मैदान में मौजूद वास्तविक चेहरों ने कई वार्डों की तस्वीर बदल दी है।