Skip to playerSkip to main content
  • 29 minutes ago
हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है. शुक्रवार को लाहौल-स्पीति और चंबा जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पांगी-उदयपुर मार्ग पर कडू नाला के पास पहाड़ी से अचानक हुए भारी भूस्खलन और बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने के कारण एक टाटा सूमो गाड़ी पूरी तरह मलबे में दब गई. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में सवार 6 महीने के मासूम बच्चे सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सभी मृतक चंबा जिले की पांगी घाटी और लाहौल के रहने वाले थे. इस भीषण हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जिला प्रशासन के अनुसार, टाटा सूमो (HP-01M-2210) संसारीनाला-किलाड़-थिरोट-तादी सड़क पर कडू नाला के पास पहुंची ही थी कि अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और चट्टानें गिरने लगीं. वाहन पूरी तरह इसकी चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, सीमा सड़क संगठन (BRO) और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं. दुर्गम क्षेत्र होने और लगातार पत्थर गिरने के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहा. प्रशासन ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला.

Category

🗞
News
Transcript
00:06ुदैपुर मार्ग पर एक टाटा सुमों के उपर पहाड से कई पत्थर गिर गए जिसमें कार में सवार 15 लोगों
00:16में से 13 लोगों की मौत हो गई
00:17जबकि दो लोग घायल हो गए हाथसे के बाद की तस्वीरे दिल दहलाने वाली हैं गाड़ी पर एक के बाद
00:24एक कई पत्थर गिरें जिससे कार के पर खच्चे उड़ गए
00:27सभी मृतक चंबा जिले की पांगी घाटी के रहने वाले बताये जा रहे हैं हाथसे पर हिमाचर प्रदेश के मुख्यमंत्री
00:34सुखविंदर सिंग सुख्षू और डिप्टी सीम मुकेस अगनी होत्री ने दुख जताया है
00:38सीम सुख्षू ने अपने सोशल मेडिया पर लिखा समचार सुनकर मन अत्यंतव्यतित है इस वर से घायलों के सिग्र एवंपूर्ण
00:45स्वास्तलाब की प्राफ्थना करता हूं
00:47बिरो रिपोर्ट एटिवी भारत
Comments

Recommended