Skip to playerSkip to main content
IMD Weather Update: UP, उत्तराखंड और दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ का बड़ा ख़तरा! देशभर में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और IMD ने उत्तर, पूर्वोत्तर व तटीय भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत, पूर्वोत्तर और पश्चिमी तटीय राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश के चलते भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो गई हैं, जिससे प्रशासन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश में मौसम के बदले मिजाज के बीच IMD ने कई जिलों के लिए 24 जुलाई तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई, ठाणे और पालघर समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठने को लेकर मछुआरों व स्थानीय निवासियों को जलभराव और तटीय क्षेत्रों से दूर रहने का निर्देश दिया गया है।

पूर्वोत्तर भारत में असम, मेघालय और नागालैंड जैसे राज्यों में भी मानसून की तेज बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर बनी मानसूनी प्रणाली अगले कुछ दिनों तक सक्रिय रहेगी। भारी बारिश, जलभराव और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा न करने की अपील की है।

About the Story:
The Southwest Monsoon has intensified across India, prompting the India Meteorological Department (IMD) to issue heavy rain, landslide, and flood alerts for states including Uttarakhand, Himachal Pradesh, Uttar Pradesh, Delhi-NCR, Maharashtra, and Northeast India. Authorities have advised caution for commuters, tourists, and pilgrimage visitors in hilly and low-lying regions.
India Today

#MonsoonUpdate #IMDRainAlert #WeatherNews

~HT.318~PR.514~GR.122~VG.HM~

Category

🗞
News
Transcript
00:07देश भर में एक बार फिर मानसून ने रफतार पकड़ ली है।
00:35देश के कई हिस्सों में दक्षन पश्चिम मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
01:00कही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस खलन की घटनाय सामने आई हैं।
01:04जगा जगा सडकें बंध हो गई हैं जिससे यात्रियों और स्थानिये लोगों को भारी परिशानी का सामना करना पड़ रहा
01:10है।
01:10प्रशासन ने परवतिये इलाकों में रहने वाले लोगों और परेटकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
01:16खास कर चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रत धालूओं को मौसम की ताजा जानकरी लेकर ही आगे बढ़ने की
01:22सलाह दी गई है।
01:23उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में तेज बारिश के साथ गरत चमक
01:28और बिजली घिरने की संभाबना जताई गई है।
01:30मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया है।
01:36अनुमान है कि 24 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसला जारी रह सकता है।
01:42प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतरक रहने और जल भराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की
01:48सलाह दी है।
01:48राश्ट्रे राजधानी दिल्ली और उससे सटे NCR के शहरों में भी मौसम का मिजाच बदल चुका है।
01:54आसमान में बादलों की आवजाही लगातार बढ़ रही है और अगले कुछ दिनों में तेज बारिश, गरज के साथ बिजली
02:00चमकने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
02:03बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। हलाकि बारिश के
02:09दौरान ट्राफिक जैम और जल भराव जैसी समस्याई भी सामने आ सकती हैं।
02:12अगर महराश्टर की बात करें तो मुंबई, ठाने, पालघर और आसपास के इलाकों में भी बारिश तेज होने के संकेत
02:19मिले हैं।
02:19IMD ने इन क्षेतरों के लिए औरेंज अलट जारी किया है।
02:22समुद्र में ऊची लहरे उठने की संभावना को देखते हुए मचवारों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई
02:28है।
02:28वहीं लोगों से जल भराव वाले इलाकों और समुद्र तटों पर अनवाश्यक जाने से बचने की अपील की गई है।
02:34पुर्वोत्तर भारत में भी मानसून पूरी ताकत के साथ बरस रहा है।
02:37असम मेघालय और नागालांड के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है।
02:42कुछ हिलाकों में बाड जैसी स्थिती बन गई है, जबकि कई स्थानों पर भूस खलन की घटनाय भी सामने आई
02:47हैं।
02:48राहत और बचाब दल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाय हुए है।
03:22लोगों को सुरक्सि स्थानों पर पहुचाने का काम भी जारी है।
03:23यदि आपके एक शेत्र में भारी बारिश हो रही है, तो अनावश्यक यात्रा से बचें।
03:27जल भराव वाले रास्तों पर वहान चलाने से परहेज करें।
03:30बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, पेडों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न खड़े हो।
03:35मौसम विभाग और स्थानिय प्रशासन की ओर से जारी हर चितावनी और एडवाईजरी का पालन करें।
03:40फिलहाल देश भर में मानसुम की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं और अगले कुछ दिन कई राज्यों के लिए चुनोती
03:46पूर्ण हो सकते हैं।
03:47मौसम से जुड़ी हर ताजा और महत्वपूर्ण अपडेट के लिए देखते रहिए One India Hindi।

Recommended