मुंबई, महाराष्ट्र: 'रक्तांचल सीजन 3' की स्टारकास्ट निकितिन धीर, करण पटेल, क्रांति झा और माही गिल ने IANS के साथ खास बातचीत में शो को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि हर किसी की सीजन 3 से उम्मीदें हैं कि बदला पूरा होगा या नहीं? तो इसमें सबको उनके सवालों का जवाब मिलेगा। साथ ही, उन्होंने अपने कैरेक्टर, शो की स्टोरी और इस सीजन में ऑडियंस को क्या नया देखने को मिलेगा, इस पर भी बात की। बातचीत के दौरान कलाकारों ने इस मुद्दे पर भी अपनी राय रखी कि आखिर क्यों नॉर्थ इंडिया, खासकर बिहार को अक्सर अपराध, गैरकानूनी गतिविधियों और रोड रेज जैसी चीजों से जोड़कर दिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि फिल्मों-वेब सीरीज की कहानी और असल जिंदगी में काफी फर्क होता है, लेकिन ऐसी कहानियां दर्शकों को हमेशा आकर्षित करती हैं।
#RaktanchalSeason3 #NikitinDheer #KaranPatel #KrantiJha #MahieGill #WebSeries #CrimeDrama #OTT #Bihar #Revenge #Entertainment #Bollywood #Series #Interview #IANS #NewSeason #IndianWebSeries #Drama #Action #Crime
Comments