मुंबई, महाराष्ट्र: टीवी एक्ट्रेस मनप्रीत कौर ने अपने नए शो 'कैसी तेरी दिल्लगी' को लेकर IANS खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि 'मन सुंदर' के बाद यह उनके करियर का एक नया और रोमांचक सफर है। मनप्रीत ने अपने नए किरदार की खासियत, उससे अपनी समानता, एक्टिंग जर्नी, टीवी और ओटीटी के बीच के फर्क, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, टाइपकास्ट होने के डर और रियलिटी शो में हिस्सा लेने की इच्छा पर भी खुलकर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में उन्होंने यह भी बताया कि उनके लिए सफलता का असली पैमाना TRP नहीं, बल्कि अपने काम से मिलने वाली संतुष्टि और दर्शकों का प्यार है। आखिर में मनप्रीत ने अपने फैंस से नए शो 'कैसी तेरी दिल्लगी' को देखने और हमेशा की तरह अपना प्यार और समर्थन बनाए रखने की अपील भी की।
Comments