PoK Protest: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़ा 1 लाख लोगों का सैलाब, आखिर क्यों सुलग उठा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर? पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में इस वक्त हालात पूरी तरह बेकाबू हो चुके हैं और बगावत की भीषण आग भड़क उठी है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके (PoK) में पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व विद्रोह शुरू हो गया है। वहां सड़कों पर हजारों नहीं, बल्कि 1 लाख से भी ज्यादा लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने मुजफ्फराबाद (Muzaffarabad) की ओर एक विशाल 'लॉन्ग मार्च' का ऐलान किया है, जिससे पूरे इलाके में हाई अलर्ट की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़पों और ताबड़तोड़ गोलियों के चलने से अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबरें सामने आई हैं, जिसने हालात को बेहद संवेदनशील बना दिया है।
इस भयंकर अशांति और आक्रोश की असली वजह सिर्फ हालिया बिजली संकट (Electricity Crisis) और बेलगाम महंगाई ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे पिछले कई दशकों से चला आ रहा राजनीतिक, प्रशासनिक और आर्थिक असंतोष है। पाकिस्तान सरकार द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण के खिलाफ पीओके की जनता अब आर-पार के मूड में आ गई है। जगह-जगह भारी बैरिकेडिंग की गई है, रास्ते बंद कर दिए गए हैं और भारी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद मुजफ्फराबाद की ओर बढ़ रहा सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है।
A massive uprising has erupted in Pakistan-occupied Kashmir (PoK) as over 100,000 protesters under the Joint Awami Action Committee (JAAC) launched a historic 'Long March' towards Muzaffarabad. The region has entered a state of high alert following violent clashes between local demonstrators and security forces, leaving at least 9 people dead amid heavy gunfire. Rooted in systemic political discontent, extreme inflation, and an ongoing electricity crisis, this growing rebellion poses a significant challenge to Pakistan's internal stability and regional security.
#PoKProtest #MuzaffarabadLongMarch #PakistanCrisis #OneindiaHindi
~PR.514~ED.106~GR.508~HT.96~VG.HM~
Comments