Social media is flooded with a viral video falsely claiming that a woman in Madhya Pradesh's Rewa district Murdered her husband and hid his dismembered body inside an LPG gas cylinder. The shocking claim reminded many people of the infamous Shraddha Murder case, but the truth is entirely different. Rewa Police have officially clarified that no such incident has taken place in the district and that the viral video is completely fake and misleading. CSP Rajeev Pathak urged the public not to believe rumors or share unverified videos and posts. The cyber cell is tracing those responsible for spreading the false content and is preparing legal action under the IT Act. Authorities have advised people to verify the authenticity of viral claims before believing or forwarding them and to act as responsible digital citizens.
सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा जिले के नाम से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव के टुकड़ों को एलपीजी गैस सिलेंडर में छिपा दिया। इस सनसनीखेज दावे ने लोगों को श्रद्धा मर्डर केस की याद दिला दी, लेकिन जांच में इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली। रीवा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी व भ्रामक है। सीएसपी राजीव पाठक ने लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और बिना पुष्टि किए कोई वीडियो या पोस्ट साझा न करने की अपील की है। पुलिस साइबर सेल वायरल कंटेंट फैलाने वालों की पहचान कर रही है और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में है। इसलिए किसी भी वायरल दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनें।
#Rewa #RewaViralVideo #RewaFakeVideo #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #LPGCylinderMurder #RewaPolice #CrimeNews #MPNews
~PR.516~ED.276~HT.318~GR.538~VG.HM~
Comments